Skip to main content

Posts

Showing posts from July, 2021

सोशल मीडिया की ख़याली दुनिया

प्रिय मित्रों,बहुत समय से मैं देख रहा हूँ कि सोशल मीडिया के कारण एक बहुत बड़ा तबका एक खयाली दुनिया मे जी रहा है।लोगो से वास्तविक मित्रता नही बल्कि वर्चुअल मित्रता रख कर स्वयं को आंकता है।जिसके जितने ज्यादा virtual friends वह उतना ही अधिक गुरुर में।अब ये अलग बात है कि वक़्त आने पर virtual नही बल्कि real friends और रिश्तेदार ही साथ देते हैं।लेकिन शायद बहुत से लोगो के लिए ये स्टेटस सिंबल है।आपकी किसी पोस्ट को कितने likes मिलते हैं इससे भी आप खुश या दुखी रहते हैं।जबकि ख़ुश व दुःखी होने के जीवन मे कई कारण होते हैं,हमारे आस पास। बहुत से लोग रोज़ कुछ न कुछ पोस्ट कर अपनी एक virual image इस virtual दुनिया मे प्रस्तुत करते रहते हैं।और फुरसती लोग उन्हें like या comments करके महान विचारक और चिंतक की उपाधि देते है,इस लालच में कि बदले में उन्हें भी महान बन जाने का अवसर प्राप्त होगा। इस वर्चुअल दुनिया ने कई संबंधों को कमज़ोर किया हैं।कई बच्चों का भविष्य बिगाड़ दिया है।दरअसल कोई भी व्यक्ति जब सोशल मीडिया पर महान करार दे दिया जाता है तो फिर वो उस गुरुर में अन्य संबंधों को तुच्छ समझने लगता है।सोशल मीडिया प...