साथियों विगत दिनों हैदराबाद और उन्नाव में जो घटनाएं हुई,उनसे सारा देश दुःखी है और क्रोधित भी।विचारणीय विषय है कि अचानक इन घटनाओं में वृद्धि क्यो हुई।और जिस अमानवीयता से इन कृत्यों को अंजाम दिया जा रहा है,उसकी क्या वजह हो सकती है!!
एक प्रमुख कारण लगता है कि ऐसे अपराधियों को सज़ा मिलने में देरी।दूसरा कारण है फ्री नेट।तीसरा कारण नशे की प्रवृत्ति।और चौथा कारण है सामाजिक गैर जिम्मेदारी।जब तक इन सब कारणों पर कोई कदम नहीं उठाए जाते,तब तक ऐसे अपराध होते रहेंगे।जघन्य अपराधों के लिए एक निश्चित समय सीमा में फैसला आना चाहिए।फ्री नेट अब बंद होना चाहिए,पोर्न साइट्स पर पूर्ण प्रतिबंध होना चाहिए।खुले आम शराब खोरी और फिर महिलाओं को शिकार बनाना,ये बहुत ही ग़लत है।नशे में घूमते पाए जाने पर भी कम से कम 20000 का जुर्माना होना चाहिए।कॉलेज व स्कूल्स में नैतिक शिक्षा पर ज़ोर देने की भी ज़रूरत है।NCC को भी ज़रूरी करना चाहिए।
जब तक समाज जाग्रत नहीं होगा,कानून में बदलाव नहीं होगा,ये अपराध नहीं रुकेंगे।
Comments
Post a Comment