21 जून को हम विश्व योग दिवस मनाने जा रहे हैं।मोदी जी के प्रयासों से ही योग को विश्व मे खास पहचान मिली।और 21 जून को योग दिवस के रूप में मनाना तय हुआ।
योग से हमारा शरीर और मन दोनों ही स्वस्थ रहते हैं।जबसे कोरोना महामारी शुरू हुई है तब से योग का महत्व कुछ अधिक हो गया है।वो लोग जो इस ओर बिलकुल ध्यान नहीं देते थे,अब योग को अपना रहे हैं।आज भी ऐसे अनेक रोग हैं जिनका कोई सही इलाज उपलब्ध नहीं हैं।हम अपनी दिनचर्या में योग को शामिल करके,और खान पान संयमित करके बहुत सी बीमारियों से बच सकते हैं।इस योग दिवस पर संकल्प लें कि रोज़ 15 मिनिट योग व ध्यान को देंगे।और फ़ास्ट फ़ूड से दूर रहेंगे।
Comments
Post a Comment